नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कालिंदी कॉलेज ने अपने वार्षिक अकादमिक जर्नल के आगामी अंक 2026-27 के लिए शोध-पत्र एवं समीक्षा-पत्र आमंत्रित किए हैं। कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शोधार्थियों, शिक्षकों, प्राध्यापकों और विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों को अपने मौलिक शोध कार्य प्रकाशित कराने का अवसर दिया जा रहा है। शोध-पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि शोध-पत्रों के प्रकाशन के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। कालिंदी कॉलेज का वार्षिक अकादमिक जर्नल एक बहुविषयक शोध पत्रिका है, जिसका आईएसएसएन (ISSN) नंबर 2348-9014 है। यह जर्नल कॉलेज द्वारा प्रकाशित किया जाता है और इसके आगामी अंक का प्रकाशन एवं मुद्रण मार्च-अप्रैल 2027 में प्रस्तावित है। इस पहल का उद्देश्य विभिन्न शैक्षणिक क्षेत्रों में हो रहे नवीन शोध, विश्लेषण और अकादमिक विचारों को एक साझा मंच उपलब्ध कराना है। इन विषयों पर भेज सकते हैं शोध-पत्र कॉलेज की ओर से जारी आमंत्रण में हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत अध्ययन, इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, वाणिज्य एवं प्रबंधन, पत्रकारिता एवं जनसंचार, महिला एवं जेंडर अध्ययन, भूगोल, पर्यावरण अध्ययन, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, जैव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, कंप्यूटर विज्ञान तथा अंतरविषयक अनुसंधान सहित कई विषयों को शामिल किया गया है। इसके अलावा साहित्य, सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान और समकालीन सामाजिक मुद्दों से जुड़े शोध कार्यों का भी स्वागत किया गया है। कॉलेज का उद्देश्य विभिन्न विषयों के बीच अकादमिक संवाद को बढ़ावा देना और गुणवत्तापूर्ण शोध को प्रोत्साहित करना है। शोध-पत्र तैयार करने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देश आमंत्रण के अनुसार, शोध-पत्र अंग्रेजी, हिंदी अथवा संस्कृत भाषा में भेजे जा सकते हैं। शोध-पत्र मौलिक एवं अप्रकाशित होना चाहिए। एक शोध-पत्र में अधिकतम तीन लेखकों के नाम शामिल किए जा सकते हैं। शोध-पत्र की शब्द सीमा 3,000 से 5,000 शब्द निर्धारित की गई है। सारांश लगभग 200-250 शब्दों का होना चाहिए। हिंदी और संस्कृत के शोध-पत्रों के लिए फॉन्ट एवं फॉर्मेट संबंधी निर्देशों का पालन करना भी आवश्यक है। संदर्भों के लिए APA 7वीं संस्करण शैली अपनाने को कहा गया है। निःशुल्क प्रकाशन, लेकिन गुणवत्ता पर विशेष जोर कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि शोध-पत्रों का चयन अकादमिक गुणवत्ता और निर्धारित मानकों के आधार पर किया जाएगा। शोध-पत्र में उचित संदर्भ देना अनिवार्य होगा। साहित्यिक चोरी या किसी भी प्रकार की नैतिक अनियमितता पाए जाने पर संबंधित शोध-पत्र अस्वीकार किया जा सकता है। ऑनलाइन माध्यम से होगा आवेदन इच्छुक शोधार्थी कॉलेज की ओर से जारी QR कोड अथवा गूगल फॉर्म के माध्यम से अपनी प्रविष्टियां जमा कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी कॉलेज की वेबसाइट http://www.kalindicollege.in पर उपलब्ध है। संपादकीय कार्यालय से संपर्क के लिए ई-मेल yearl yacademicjournal@kalindi.du.ac.in दिया गया है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन फिरोजपुर के सूरजीत मेमोरियल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 18 पदों पर भर्ती, 16 विषयों में मांगे आवेदन बाबा कुंदन सिंह मेमोरियल लॉ कॉलेज में प्रिंसिपल पद पर निकली भर्ती