NTA ने बढ़ाई परीक्षा आवेदन और फीस जमा करने की अंतिम तिथि; 8 से 12 दिसंबर 2026 तक होंगी परीक्षाएं, आवेदन में सुधार का मौका 6 और 7 नवंबर को

Logo of Swayam, featuring the text 'FREE ONLINE EDUCATION' and colorful letters spelling 'swayam', accompanied by an icon of books and a computer mouse.

नई दिल्ली। ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। स्वयं (SWAYAM – Study Webs of Active Learning for Young Aspiring Minds) प्लेटफॉर्म के 662 पाठ्यक्रमों की प्रमाणपत्र परीक्षा (Certificate Examination) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने विद्यार्थियों को अतिरिक्त अवसर देते हुए अब ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2026 निर्धारित की है।

NTA की ओर से जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 5 नवंबर 2026 को रात 11:50 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसी समय तक क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा UPI के माध्यम से परीक्षा शुल्क का सफल भुगतान करना भी अनिवार्य होगा।

6 और 7 नवंबर को आवेदन में सुधार का मौका

परीक्षा एजेंसी ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में दर्ज विवरणों को सुधारने का अवसर भी दिया है। इसके लिए 6 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक करेक्शन विंडो खुली रहेगी। विद्यार्थी इस अवधि में NTA की वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन में निर्धारित विवरणों में आवश्यक संशोधन कर सकेंगे। करेक्शन की सुविधा 7 नवंबर को रात 11:50 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

8 से 12 दिसंबर तक आयोजित होंगी परीक्षाएं

SWAYAM के विभिन्न पाठ्यक्रमों की प्रमाणपत्र परीक्षाएं 8, 9, 10, 11 और 12 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी। परीक्षा का उद्देश्य SWAYAM प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के माध्यम से अर्जित विद्यार्थियों के ज्ञान और सीखने के परिणामों का मूल्यांकन करना है। सफल अभ्यर्थियों को निर्धारित पात्रता और मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी करने के बाद प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

दो तरीकों से कर सकते हैं परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन

विद्यार्थी परीक्षा के लिए SWAYAM पोर्टल पर दो तरीकों से पंजीकरण कर सकते हैं। पहला तरीका My Courses पेज के माध्यम से है। इसके लिए विद्यार्थी अपने SWAYAM अकाउंट में लॉगिन करें और संबंधित पाठ्यक्रम के कार्ड पर दिखाई देने वाले ‘Register for Certificate Exam’ विकल्प पर क्लिक करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।दूसरा तरीका संबंधित पाठ्यक्रम के अंदर जाकर आवेदन करने का है। इसके लिए विद्यार्थी अपना कोर्स खोलें और प्रोफाइल आइकन के पास ऊपर दाईं ओर उपलब्ध ‘Manage Exam’ विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद ड्रॉपडाउन मेन्यू में ‘Register for Certification Exam’ विकल्प चुनकर परीक्षा के लिए पंजीकरण किया जा सकता है।

एक ही ईमेल आईडी का इस्तेमाल करना जरूरी

SWAYAM की ओर से विद्यार्थियों को विशेष रूप से निर्देश दिया गया है कि पाठ्यक्रम में नामांकन से लेकर परीक्षा पंजीकरण तक एक ही ईमेल आईडी का इस्तेमाल करें। यदि विद्यार्थी ने कोर्स में एक ईमेल आईडी से नामांकन किया है और परीक्षा के लिए किसी दूसरी ईमेल आईडी का उपयोग किया है, तो दूसरी आईडी से जमा किए गए असाइनमेंट को अंतिम समेकित स्कोर और प्रमाणपत्र के लिए मान्य नहीं किया जाएगा। इसलिए विद्यार्थियों को पूरी प्रक्रिया में अपनी पंजीकृत ईमेल आईडी का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

महत्वपूर्ण तिथियां-

पाठ्यक्रमों की संख्या: 662

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2026- परीक्षा

शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 नवंबर 2026

आवेदन में सुधार: 6 से 7 नवंबर 2026

परीक्षा की तिथियां: 8 से 12 दिसंबर 2026

आवेदन पोर्टल: https://exams.nta.nic.in/swayam

प्रातिक्रिया दे

महत्वपूर्ण अपडेट