सोनीपत। हरियाणा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिला अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत ने विभिन्न विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 13 पदों पर नियमित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह नियुक्तियां स्वीकृत पदों के विरुद्ध की जाएंगी। कॉलेज द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 6 नवंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं पात्र महिला उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। सात विषयों में भरे जाएंगे पद कॉलेज की ओर से जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार कुल 13 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें केमिस्ट्री के 3, अंग्रेजी के 3, होम साइंस के 2, हिंदी के 2, इतिहास का 1, जूलॉजी का 1 और पॉलिटिकल साइंस का 1 पद शामिल है। विषयवार आरक्षण का विवरण भी जारी किया गया है। केमिस्ट्री के तीन पदों में एक ईडब्ल्यूएस (सामान्य), एक अनुसूचित जाति और एक बीसी-ए श्रेणी के लिए निर्धारित है। अंग्रेजी के तीन पदों में एक अनुसूचित जाति, एक बीसी-ए और एक एक्स-सर्विसमैन (सामान्य) श्रेणी के लिए है। होम साइंस के दो पदों में एक बीसी-बी और एक दिव्यांग (सामान्य) श्रेणी के लिए आरक्षित है। हिंदी के दो पदों में एक बीसी-ए और एक अनुसूचित जाति के लिए निर्धारित है। इसके अतिरिक्त इतिहास का एक पद अनुसूचित जाति, जूलॉजी का एक पद ईडब्ल्यूएस (सामान्य) और पॉलिटिकल साइंस का एक पद अनुसूचित जाति श्रेणी के लिए रखा गया है। यूजीसी के नियमों के अनुसार होगी पात्रता भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, वेतनमान, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी शर्तें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नवीनतम नियमों, हरियाणा सरकार एवं उच्चतर शिक्षा विभाग (DGHE), पंचकूला के दिशा-निर्देशों तथा महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के निर्धारित नियमों के अनुसार होंगी। हरियाणा सरकार के संशोधित भर्ती मानदंडों की तिथियां 11 नवंबर 2022, 12 दिसंबर 2022 और 18 अप्रैल 2023 के अनुसार भी पात्रता निर्धारित की जाएगी। आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेज ऑनलाइन आवेदन के लिए अनुसूचित जाति वर्ग की अभ्यर्थियों को 500 रुपये, दिव्यांग अभ्यर्थियों को 250 रुपये तथा अन्य सभी वर्गों की उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। आवेदन के साथ शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी। वर्तमान नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC), भरी हुई स्कोर शीट प्रोफार्मा और आरक्षित श्रेणी का नवीनतम प्रमाण पत्र भी संलग्न करना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन के बाद भेजनी होगी हार्ड कॉपी कॉलेज प्रशासन के अनुसार आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं होंगे। ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के बाद अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और संबंधित दस्तावेज पंजीकृत डाक के माध्यम से डीन, कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक तथा उच्चतर शिक्षा विभाग (DGHE), शिक्षा सदन, सेक्टर-5, पंचकूला, हरियाणा के कार्यालय में निर्धारित समय सीमा के भीतर भेजनी होगी। अधूरे आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। यहां करें आवेदन इच्छुक महिला उम्मीदवार कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट http://www.gvmgc.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के फोन नंबर 0130-2234193 और 9996089500 पर संपर्क किया जा सकता है। आवेदन की अंतिम तिथि 26 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन GNIOT ग्रेटर नोएडा में फैकल्टी के पदों पर भर्ती, मैनेजमेंट विभाग में इन पांच विषयों के लिए मांगे आवेदन NCTE की MITRA पहल से शिक्षकों को मिलेगा मार्गदर्शन और सीखने का अवसर, मेंटर-मेंटी नेटवर्क से मजबूत होगा शिक्षा तंत्र