नई दिल्ली/पटियाला। इंजीनियरिंग और तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर है। थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (TIET) ने वर्ष 2026 के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। संस्थान की ओर से नियमित (Regular) और कॉन्ट्रैक्ट (Contractual) आधार पर योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के तहत इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग तथा मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। BEST सेंटर में होगी नियुक्ति संस्थान के विज्ञापन के अनुसार, चयनित उम्मीदवारों को बजाज इंजीनियरिंग स्किल्स ट्रेनिंग (BEST) सेंटर में नियुक्त किया जाएगा। इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग विभाग से संबद्ध इस सेंटर में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, सेंसर एंड मेजरमेंट, PLC, CNC एवं HMI, सर्वो मोटर्स और VFD ड्राइव्स, प्रोसेस कंट्रोल सिस्टम, इंडस्ट्रियल कम्युनिकेशन, इंडस्ट्रियल इंस्ट्रूमेंटेशन, इंडस्ट्रियल IoT, कंप्यूटर विजन और मैन्युफैक्चरिंग एग्जीक्यूशन सिस्टम (MES) जैसे विषयों की पढ़ाई और प्रयोगशाला कक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। वहीं, मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग से संबद्ध BEST सेंटर में हाइड्रोलिक्स एवं न्यूमैटिक्स इंजीनियरिंग, इंजीनियरिंग ड्राइंग एंड ग्राफिक्स, टोटल प्रोडक्टिव मैनेजमेंट, CNC, रोबोटिक्स, इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, कंट्रोल सिस्टम और IIoT जैसे मॉड्यूल पढ़ाने की जिम्मेदारी चयनित शिक्षकों को दी जाएगी। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए योग्यता इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में B.E./B.Tech और M.E./M.Tech की डिग्री होनी चाहिए। इलेक्ट्रिकल मशीन एवं ड्राइव्स, पावर सिस्टम, इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी पूरी कर चुके या पीएचडी शोध प्रस्तुत कर चुके उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इलेक्ट्रिक मशीन, ड्राइव्स, PLC, पावर सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक्स, IIoT और कंट्रोल सिस्टम में व्यावहारिक अनुभव रखने वालों को वरीयता मिलेगी। मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए योग्यता मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पदों के लिए B.E./B.Tech और M.E./M.Tech की डिग्री मैकेनिकल, CAD-CAM, मेकाट्रॉनिक्स, ऑटोमेशन या रोबोटिक्स क्षेत्र में होनी चाहिए। प्रतिष्ठित संस्थान से पीएचडी पूरी करने या शोध प्रस्तुत करने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा रोबोटिक्स, CNC, कंप्यूटर इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग और ऑटोनॉमस रोबोट्स में व्यावहारिक अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता मिलेगी। संस्थान में मिलेंगी बेहतर सुविधा एंथापर इंस्टीट्यूट की ओर से चयनित शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप शिक्षण प्रशिक्षण और व्यावसायिक विकास के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा संस्थान और विदेशों के प्रतिष्ठित शोधकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने तथा विकासोन्मुख कार्य संस्कृति में योगदान देने का अवसर भी मिलेगा। 17 नवंबर है आवेदन की अंतिम तिथि इच्छुक और योग्य उम्मीदवार संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध Faculty Openings सेक्शन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन ईमेल के माध्यम से नहीं भेजना है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार थापर इंस्टीट्यूट के डीन फैकल्टी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए संपर्क नंबर 01752-393882 जारी किया गया है। महत्वपूर्ण जानकारी:- संस्थान: थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी पद का नाम: असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्ति का आधार: नियमित/कॉन्ट्रैक्ट विभाग: इलेक्ट्रिकल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग आवेदन का माध्यम : ऑनलाइन अंतिम तिथि: 17 नवंबर 2026 आधिकारिक वेबसाइट: http://www.thapar.edu Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन CBIT हैदराबाद में प्रिंसिपल और प्रोफेसर समेत विभिन्न फैकल्टी पदों पर निकली भर्ती भट्टदेव यूनिवर्सिटी में 16 पदों पर निकली भर्ती, 2.18 लाख रुपये तक मिलेगा वेतन