कंप्यूटर साइंस, कॉमर्स और इकोनॉमिक्स विभागों में फैकल्टी के पद खाली; तमिलनाडु के कलावक्कम कैंपस में होगी नियुक्ति, पीएचडी और शोध अनुभव वाले अभ्यर्थियों के लिए अवसर चेन्नई। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षण और शोध करियर बनाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। शिव नादर यूनिवर्सिटी चेन्नई (Shiv Nadar University Chennai) ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी भर्ती की घोषणा की है। विश्वविद्यालय की ओर से प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। ये नियुक्तियां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, कॉमर्स तथा इकोनॉमिक्स विषयों में की जाएंगी। विश्वविद्यालय के आधिकारिक करियर पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, इच्छुक उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता, शोध अनुभव और विशेषज्ञता के अनुरूप पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। नियुक्तियां विश्वविद्यालय के तमिलनाडु स्थित कलावक्कम परिसर में की जाएंगी। तीन प्रमुख विभागों में फैकल्टी की आवश्यकता विश्वविद्यालय ने तीन प्रमुख अकादमिक क्षेत्रों में विभिन्न विशेषज्ञताओं के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। 1. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE):इस विभाग में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर फिजिकल सिस्टम, IoT हार्डवेयर एवं सेंसर सिस्टम, वायरलेस एवं IoT कम्युनिकेशन सिस्टम, एज कंप्यूटिंग और डिस्ट्रीब्यूटेड इंटेलिजेंस सहित अन्य संबंधित शोध क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। 2. कॉमर्स (Commerce):कॉमर्स विभाग में फाइनेंशियल अकाउंटिंग, कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंटिंग, कमर्शियल लॉज एंड टैक्सेशन, ऑडिटिंग, फाइनेंशियल एनालिटिक्स और बिजनेस एनालिटिक्स के विशेषज्ञों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 3. इकोनॉमिक्स (Economics):इकोनॉमिक्स विभाग में इकोनोमेट्रिक्स एंड मशीन लर्निंग, गेम थ्योरी एंड डिजिटल मार्केट, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, मशीन लर्निंग, प्रोग्रामिंग, एल्गोरिदम एवं सॉफ्टवेयर सिस्टम, ऑप्टिमाइजेशन तथा ऑपरेशंस रिसर्च एंड डिसीजन साइंस जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता रखने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कौन कर सकता है आवेदन? विश्वविद्यालय ने अलग-अलग शैक्षणिक पदों के लिए योग्यता और अनुभव के मानदंड निर्धारित किए हैं। प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी के साथ 12 वर्ष का अनुभव, जिसमें कम से कम तीन वर्ष एसोसिएट प्रोफेसर के स्तर पर होना आवश्यक बताया गया है। एसोसिएट प्रोफेसर के लिए पीएचडी के बाद कम से कम आठ वर्ष का अनुभव तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के स्तर पर निर्धारित अनुभव अपेक्षित है। असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए विश्वविद्यालय ने ग्रेड-I, ग्रेड-II और ग्रेड-III की श्रेणियां निर्धारित की हैं। इनके लिए पीएचडी के बाद अनुभव और शोध प्रकाशनों की अलग-अलग शर्तें लागू हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, निर्धारित योग्यताएं संकेतात्मक हैं और चयन समिति योग्य उम्मीदवारों के मामलों में अपवाद पर विचार कर सकती है। आकर्षक सुविधाएं और शोध के अवसर विश्वविद्यालय की ओर से फैकल्टी सदस्यों को शोध एवं अकादमिक गतिविधियों के लिए विभिन्न सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। इनमें तीन वर्षों की अवधि में 3 लाख रुपये का फैकल्टी प्रोफेशनल डेवलपमेंट फंड, शोध कार्यों के लिए सीड मनी, शोध पत्रों एवं पेटेंट के लिए प्रोत्साहन, जीवन एवं चिकित्सा बीमा, पीएफ और ग्रेच्युटी जैसी सुविधाएं शामिल हैं। कैसे करें आवेदन? इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जाकर संबंधित पद और विभाग का चयन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।आवेदन लिंक: https://www.snuchennai.edu.in/careers/विश्वविद्यालय ने भर्ती के लिए कोई एक समान अंतिम तिथि प्रदर्शित नहीं की है। इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द आवेदन करें और आवेदन से पहले संबंधित पद की विस्तृत पात्रता शर्तों को अवश्य पढ़ लें। शिक्षण, शोध और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह प्रतिष्ठित निजी विश्वविद्यालय में करियर बनाने का अच्छा अवसर हो सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन UGC-NET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत! दिसंबर 2026 परीक्षा से जुड़ी है जानकारी गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर विशेष आयोजन, पद्मश्री आलोक मेहता जी की पत्रकारिता यात्रा पर डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन