छह लोग एक बैनर के साथ, जिसमें 'राष्ट्रीय सेवा योजना' लिखा है, एक उच्च शिक्षा संस्थान के बाहर खड़े हैं।

ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय, में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई-1 के प्रथम एक दिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन 04 नवंबर 2026 को किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सेवा, स्वच्छता, जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

शैक्षिक खबरों से अपडेट रहने के लिए The Campus News के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो कीजिए।

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों की उपस्थिति, पंजीकरण एवं टोली गठन के साथ हुआ। इसके पश्चात “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया गया। स्वयंसेवकों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अभियान में सक्रिय सहभागिता की तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

दोपहर में अल्पाहार के पश्चात “नशामुक्त युवा” विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रो. ओमप्रकाश शास्त्री जी ने की। कार्यक्रम में वक्ता के रूप में डॉ. ओ.पी. चौधरी जी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो० ओमप्रकाश शास्त्री ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं। यदि युवा नशे की गिरफ्त में आ जाते हैं तो राष्ट्र की प्रगति बाधित होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना है।

साथ ही उन्होंने NSS गीत “नौजवान आओ रे, नौजवान गाओ रे” स्वयंसेवक के साथ गा कर उनको प्रेरित किया।मुख्य वक्ता डॉ० ओ० पी० चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि नशा आज युवा पीढ़ी के सामने एक गंभीर सामाजिक चुनौती बनकर उभर रहा है। नशे की प्रवृत्ति न केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, सामाजिक प्रतिष्ठा और भविष्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है।

स्वयंसेवकों में से अमर्ष दुबे, प्रिंसी दुबे, खुशबू जैन ने भी अपने विचार रखे।शिविर के अंतिम चरण में खेल, कूद, गीत एवं नृत्य आदि सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में आपसी सहयोग, उत्साह एवं सामूहिक सहभागिता की भावना विकसित हुई।

इस प्रकार NSS इकाई-1 का प्रथम एक दिवसीय शिविर सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, नशामुक्ति एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। शिविर ने विद्यार्थियों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने तथा एक जागरूक नागरिक बनने की प्रेरणा प्रदान की।

शिक्षकों में प्रोफ० आशा साहू, डॉ० प्रीति सिरौठिया, डॉ० विनीत अग्निहोत्री, डॉ० रोहित वर्मा, डॉ० मनीष वर्मा, श्री राहुल पस्तोर, आदि शिक्षकों समेत खुशबू जैन, सिद्धि सोनी , अनुष्का पुरोहित, सृष्टि सिंह, सिद्धि तिवारी, साक्षी सेन, वर्षा साहू, कंचन, मजहर अली, आयुष दुबे, नरेंद्र राजा, सृष्टि परिहार,अर्पित, आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन हिमांश धर द्विवेदी ने किया। अंत में स्वयंसेविका खुशबू जैन ने सभी अतिथियों, प्राचार्य, वक्ताओं एवं उपस्थित स्वयंसेवकों के प्रति आभार ज्ञापित किया।

प्रातिक्रिया दे

महत्वपूर्ण अपडेट