UGC-NET दिसंबर 2026 परीक्षा की जानकारी, आवेदन शुल्क, परीक्षा तिथियाँ, शहर की जानकारी, और एडमिट कार्ड का विवरण।

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। जारी जानकारी के अनुसार, कुल 9,75,505 अभ्यर्थियों ने आवेदन शुल्क का भुगतान किया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा परीक्षा की तारीखों, परीक्षा शहर की जानकारी और एडमिट कार्ड जारी होने की तिथियां बताई गई हैं।

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा का आयोजन 14 दिसंबर से 18 दिसंबर तथा 21 दिसंबर 2026 को किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें।

UGC NET December 2026: महत्वपूर्ण तिथियां

कुल फीस भुगतान करने वाले अभ्यर्थी 9,75,505

परीक्षा तिथि 14–18 एवं 21 दिसंबर 2026

एग्जाम सिटी इंटिमेशन 23 नवंबर 2026

एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होगा

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम जल्द होगा जारी

NTA की ओर से अभी विषयवार परीक्षा कार्यक्रम घोषित नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों को यह जानने के लिए इंतजार करना होगा कि उनके संबंधित विषय की परीक्षा किस दिन और किस शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

विषयवार शेड्यूल जारी होने के बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षा तिथि, समय और अन्य जरूरी विवरण की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

23 नवंबर को मिलेगी परीक्षा शहर की जानकारी

UGC NET दिसंबर 2026 के लिए परीक्षा शहर की जानकारी 23 नवंबर 2026 को जारी की जाएगी। इससे अभ्यर्थियों को यह पता चल सकेगा कि उनकी परीक्षा किस शहर में आयोजित होने की संभावना है।

वहीं, परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 7 दिसंबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना चाहिए।

Confirmation Page डाउनलोड करना न भूलें

जिन अभ्यर्थियों ने UGC NET दिसंबर 2026 के लिए आवेदन किया है, उन्हें अपनी Confirmation Page डाउनलोड करने की सलाह दी गई है। साथ ही, परीक्षा से जुड़े अपडेट के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइटों पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।

आधिकारिक वेबसाइट:

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

UGC NET दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शहर की सूचना, एडमिट कार्ड और विषयवार शेड्यूल से संबंधित अपडेट पर नजर रखें। किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया पोस्ट पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।

प्रातिक्रिया दे