ललितपुर: नेहरू महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वितीय एवं पंचम के तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में एक दिवसीय शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्वयंसेवकों एवं समाज में स्वच्छता, श्रमदान तथा एनएसएस के महत्व व उपयोगिता एवं भ्र्ष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूकता का प्रसार करना रहा। शिविर के प्रथम सत्र में प्रातः 10:00 सरस्वती वंदना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ इसके पश्चात ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत सभी स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक महाविद्यालय परिसर में सघन श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान चलाया। अपराह्न 01:00 बजे विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में “भ्रष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण एवं प्रत्येक नागरिक के नैतिक कर्तव्य” तथा “राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की उपयोगिता एवं समाज में इसका महत्व” विषयों पर वक्ताओं व स्वयंसेवकों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) ओमप्रकाश शास्त्री ने की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने स्वयंसेवकों को अनुशासन, सेवा भाव और राष्ट्र-निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी व भ्र्ष्टाचार मुक्त समाज का निर्माण एवं प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य के बारे में बताया। विचार गोष्ठी में उपस्थित बरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी हिमांश धर द्विवेदी ने रा.से.यो. की उपयोगिता एवं इसके महत्व पर प्रकाश डाला एवं डॉ काजोल तिवारी ने भ्र्ष्टाचार रोकने के उपाए बताये साथ ही साथ राहुल पस्तोर ने अपने वक्तव्य से स्वयंसेवकों का मार्गदर्शन किया कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ रोहित वर्मा ने किया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनीत अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया। शिविर में एनएसएस इकाई द्वितीय एवं पंचम के समस्त स्वयंसेवक सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन IIT जम्मू और माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय में संयुक्त PhD का मौका! 10 नवंबर तक करें आवेदन, दोनों संस्थानों में मिलेगा शोध का अवसर सरकारी शिक्षक बनने का शानदार मौका: परमाणु ऊर्जा शिक्षण संस्था (AEES) में 254 पदों पर बंपर भर्ती