एक समारोह में पुरस्कार लेते हुए व्यक्ति, पीछे अन्य लोग और एक पुलिस अधिकारी दिखाई दे रहे हैं।

झांसी। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, झाँसी के तत्वावधान में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान द्वारा रविवार को विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में वृहद विधिक साक्षरता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति समित गोपाल ने किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बाबू जगजीवन राम विधि संस्थान के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत मिश्रा ने मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति समित गोपाल सहित सभी मंचासीन अतिथियों को शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिह्न (मोमेंटो) भेंट कर सम्मानित किया तथा विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनके प्रति आभार एवं कृतज्ञता व्यक्त की और मंचासीन अतिथियों को विधि संस्थान के शिक्षक द्वारा मोमेंटो शाल श्रीफल भेंट किया गया।

इस अवसर पर विभाग के शिक्षक डॉ महेन्द्र कुमार, डॉ संदीप वर्मा, डॉ ऋतु शर्मा, डॉ अपर्णा अग्रवाल, डॉ रुचि पाठक और अभिषेक शुक्ल आदि उपस्थित रहे

प्रातिक्रिया दे