नई दिल्ली, 30 अक्टूबर। दिल्ली विश्वविद्यालय में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय ने कनिष्ठ हिंदी अनुवादक (Junior Hindi Translator) एवं विधिक सहायक (Legal Assistant) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने 30 अक्टूबर 2026 को विज्ञापन संख्या R&P/326/2026 जारी किया है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से निर्धारित आवेदन प्रपत्र में ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, यदि रोजगार समाचार में भर्ती विज्ञापन प्रकाशित होने की तारीख से दो सप्ताह की अवधि बाद की होती है, तो दोनों में से जो तिथि बाद में होगी, उसे अंतिम तिथि माना जाएगा।

Official notice from the University of Delhi regarding online applications for various positions, dated October 30, 2026.

दो पदों पर होगी नियुक्ति

दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस भर्ती विज्ञापन में दो प्रकार के पदों को शामिल किया गया है। इनमें कनिष्ठ हिंदी अनुवादक और विधिक सहायक के पद शामिल हैं। यह भर्ती हिंदी अनुवाद और विधिक कार्यों में रुचि रखने वाले योग्य अभ्यर्थियों के लिए विश्वविद्यालय में कार्य करने का अवसर प्रदान कर सकती है।

ऑनलाइन आवेदन कहां और कैसे करें?

इच्छुक उम्मीदवार दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.du.ac.in पर जाकर आवेदन से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए वेबसाइट पर उपलब्ध ‘Work with DU’ सेक्शन में जाना होगा। यहां ‘Advertisement – Departments’ शीर्षक के अंतर्गत संबंधित भर्ती विज्ञापन उपलब्ध कराया गया है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसमें दी गई पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क तथा अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी प्राप्त कर लें। आवेदन करते समय सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरें।

विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ही मिलेगी प्रामाणिक जानकारी

दिल्ली विश्वविद्यालय ने अधिसूचना में स्पष्ट किया है कि भर्ती से संबंधित किसी भी प्रकार का परिशिष्ट या शुद्धिपत्र केवल विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर ही अपलोड किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

इस भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • विज्ञापन संख्या: R&P/326/2026
  • विज्ञापन जारी होने की तिथि: 30 अक्टूबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026 (या रोजगार समाचार में प्रकाशन की तारीख से दो सप्ताह बाद, जो भी बाद में हो)
  • पद: कनिष्ठ हिंदी अनुवादक एवं विधिक सहायक
  • आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: www.du.ac.in

प्रातिक्रिया दे