प्रयागराज। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत मेरा युवा भारत, प्रयागराज द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के सहयोग से आज कॉलेज के निर्मला देशपांडे सभागार में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय एसआईआर अभियान एवं विकसित भारत के लिए नशामुक्त युवा रहा। Oplus_131072 कार्यक्रम में युवाओं के लिए एसआईआर आधारित क्विज आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष तीन प्रतिभागियों को ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। युवा आइकॉन अभिनय दुबे तथा अमरेश दुबे ने SIR – Know Your Vote’ विषय पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईश्वर शरण महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना समन्वयक डॉ. अरविंद कुमार मिश्र रहे। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से राष्ट्रीय एकता दिवस की आयोजन के उद्देश्य एवं निहितार्थ पर विस्तृत चर्चा की तथा विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा विषय पर संबोधित करते हुए युवाओं को समाज एवं समुदाय में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के प्रति आह्वान किया। संदर्भ व्यक्तियों के रूप में श्री महेश कुमार द्विवेदी, मेरा युवा भारत एवं डॉ. शैलेश यादव, महाविद्यालय एन.एस.एस कार्यक्रम अधिकारी एवं सहायक आचार्य ने एसआईआर, नशामुक्त युवा एवं मेरा युवा भारत पोर्टल पर युवाओं को जानकारी दी।कार्यक्रम में मेरा युवा भारत, प्रयागराज की उपनिदेशक जागृति पांडेय, डाॅ रेफ़ाक़ अहमद, डॉ आलोक कुमार मिश्र की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में आयोजित क्विज प्रतियोगिता के विजेताओं प्रथम स्थान यश्वी सोनी, द्वितीय स्थान प्रीति बिन्द और तृतीय स्थान प्रिंस यादव, सांत्वना पुरस्कार आयुषी जायसवाल को ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में कॉलेज माय भारत एंबेसडर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवक युवराज स्वयंसेविका अस्मिता, स्वयंसेवक सक्षम मिश्रा एवं अनुराग प्रसाद की सराहनीय भूमिका रही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोचो सोचो NCERT का 40 सप्ताह का ऑनलाइन डिप्लोमा कोर्स, 2000 रुपये में सीखें विज्ञान पढ़ाने की आधुनिक तकनीक