दिनांक 4 नवंबर 2026 को सदनलाल सांवलदास खन्ना महिला महाविद्यालय, प्रयागराज के पुरातन छात्रा कल्याण संघ (Alumni Welfare Association) द्वारा आज “खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं उसकी पहचान” विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वर्तमान समय में शुद्ध एवं मिलावट रहित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता से जुड़ी चुनौतियों के प्रति विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों को जागरूक करना था। शैक्षिक खबरों से अपडेट रहने के लिए The Campus News के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो कीजिए। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ. तुलिका मालवीय, असिस्टेंट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग, इलाहाबाद विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय की पुरातन छात्रा थीं। उन्होंने खाद्य पदार्थों में होने वाली मिलावट के पाँच प्रमुख प्रकारों— जानबूझकर की गई मिलावट, आकस्मिक मिलावट, प्राकृतिक मिलावट, धात्विक मिलावट एवं सूक्ष्मजीवी मिलावट —के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मालवीय ने मसालों एवं अन्य खाद्य पदार्थों, विशेष रूप से लाल मिर्च पाउडर, दूध, केसर, घी, चाय तथा सेब जैसे फलों में मिलावट की पहचान करने के विभिन्न व्यावहारिक परीक्षणों का प्रदर्शन भी किया। उन्होंने सरल परीक्षण विधियों के माध्यम से खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जाँच एवं संभावित मिलावट की पहचान करने के उपाय बताए। कार्यक्रम में पुरातन छात्रा कल्याण संघ की अध्यक्ष डॉ. रुचि मालवीय ने अतिथि का स्वागत करते हुए खाद्य पदार्थों की शुद्धता एवं उपभोक्ता स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. ज्योति बैजल ने सत्र का संचालन किया। प्रो. रीतू जायसवाल ने अतिथि वक्ता को सैपलिंग भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं, शिक्षकों एवं पुरातन छात्रा कल्याण संघ के सदस्यों ने सहभागिता की। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुमिता सहगल द्वारा प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का समापन खाद्य सुरक्षा, उपभोक्ता जागरूकता तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट की पहचान के प्रति जागरूक रहने के संदेश के साथ हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन IGNTU में शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए 12 ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन डॉ. अरुण कुमार ने इंडियन कॉमर्स एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव काउंसिल सदस्य पद के लिए पेश की उम्मीदवारी, नॉर्थ जोन से मांगा समर्थन