तकनीकी विषयों में रुचि रखने वाले शिक्षकों के लिए भी विशेष अवसर उपलब्ध कराया गया है। 8 से 22 जनवरी 2027 तक पर्यटन, वाणिज्य एवं प्रबंधन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विषय पर 12 दिवसीय बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स आयोजित होगा। इसके बाद 22 फरवरी से 8 मार्च 2027 तक उभरती प्रौद्योगिकी एवं साइबर सुरक्षा विषय पर बहुविषयक रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जाएगा। इन दोनों कार्यक्रमों में शिक्षण स्टाफ भाग ले सकेगा। अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (MMTTC) की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान शिक्षकों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और शोधार्थियों के लिए 12 ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020), उच्च शिक्षा में प्रशासनिक व्यवस्था, शिक्षण कौशल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा और समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रतिभागियों की समझ एवं कार्यक्षमता को बढ़ाना है। विश्वविद्यालय ने इन कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पात्र प्रतिभागियों से ऑनलाइन पंजीकरण आमंत्रित किया है।विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम सूची के अनुसार, सबसे पहले 9 से 17 नवंबर 2026 तक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) ओरिएंटेशन एवं सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद इसी विषय पर 21 से 31 दिसंबर 2026, 21 से 30 जनवरी 2027, 8 से 17 फरवरी 2027 तथा 8 से 16 मार्च 2027 तक चार अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रत्येक कार्यक्रम आठ कार्य दिवसों का होगा, जिसमें प्रतिदिन दो सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगे। इनमें शिक्षण स्टाफ और शोधार्थी भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त 23 से 30 नवंबर 2026 तक आर्थिक विकास एवं सामाजिकरण विषय पर छह दिवसीय शॉर्ट टर्म प्रोग्राम आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रतिदिन चार सत्र होंगे। वहीं, 16 से 30 नवंबर 2026 तक संस्थागत संगठन, प्रबंधन एवं प्रशासन विषय पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित होगा। यह 12 कार्य दिवसों का कार्यक्रम होगा, जिसमें शिक्षण और गैर-शिक्षण दोनों प्रकार के कर्मचारी भाग ले सकेंगे। शिक्षकों के लिए एक माह का फैकल्टी इंडक्शन प्रोग्राम (गुरु दक्षता) भी आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम 1 से 30 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इसमें प्रतिदिन चार सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे और दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। उच्च शिक्षा संस्थानों में नियामक निकायों, प्रशासनिक संरचना एवं उनके कार्यों की जानकारी देने के लिए 4 से 9 जनवरी 2027 तक छह दिवसीय शॉर्ट टर्म प्रोग्राम होगा। इसमें शिक्षण कर्मचारी, गैर-शिक्षण कर्मचारी और शोधार्थी हिस्सा ले सकेंगे। इसके अलावा 15 से 20 फरवरी 2027 तक समग्र स्वास्थ्य एवं सतत जीवनशैली विषय पर छह दिवसीय शॉर्ट टर्म कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें शिक्षक और शोधार्थी भाग ले सकेंगे। पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं विश्वविद्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी प्रशिक्षण कार्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से आयोजित होंगे और इनमें पंजीकरण के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। कार्यक्रम सफलतापूर्वक पूरा करने वाले प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा। विशेष बात यह है कि इन सभी कार्यक्रमों को करियर एडवांसमेंट स्कीम (CAS) के अंतर्गत पदोन्नति के लिए मान्य माना गया है। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय के पंजीकरण पोर्टल https://www.mmc.ugc.ac.in/registration/Index पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रमों से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए प्रो. एम.टी.वी. नागराजू, कार्यक्रम समन्वयक, यूजीसी-एमएमटीटीसी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक से मोबाइल नंबर 9440699871 अथवा ई-मेल mmtc.amarkantak@igntu.ac.in पर संपर्क किया जा सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में ‘कांतारा: अ लीजेंड’ का विशेष प्रदर्शन खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं उसकी पहचान विषय पर व्याख्यान का हुआ आयोजन