• अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष
  • 16 नवंबर तक करें आवेदन

नई दिल्ली/नवी मुंबई। सरकारी विश्वविद्यालय में शिक्षण एवं प्रशिक्षक के पदों पर नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय (Indian Maritime University-IMU) के नवी मुंबई कैंपस ने वर्ष 2026 के लिए फैकल्टी और इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन संख्या IMU-NMC/Rect./2026-27/09 के तहत कुल पांच पदों को संविदा (Contract Basis) के आधार पर भरा जाएगा। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 16 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

मुंबई पोर्ट कैंपस में भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय की बहुमंजिला इमारत

यह भर्ती भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के नवी मुंबई कैंपस, ट्रेनिंग शिप चाणक्य, नेरुल के लिए निकाली गई है। भर्ती में मरीन इंजीनियरिंग, नॉटिकल साइंस, शारीरिक शिक्षा और नेविगेशन से संबंधित पद शामिल हैं।

किन पदों पर होगी भर्ती?

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार पदों का विवरण इस प्रकार है:

1. फैकल्टी (मरीन इंजीनियरिंग) – 01 पद।

2. फैकल्टी (नॉटिकल साइंस) – 02 पद।

3. इंस्ट्रक्टर (फिजिकल एजुकेशन) – 01 पद।

4. इंस्ट्रक्टर (नेविगेशन) – 01 पद।

इस प्रकार कुल पांच रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।

आयु सीमा

अलग-अलग पदों के लिए विश्वविद्यालय ने आयु सीमा भी निर्धारित की है। फैकल्टी (मरीन इंजीनियरिंग) और फैकल्टी (नॉटिकल साइंस) के पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 64 वर्ष रखी गई है। वहीं इंस्ट्रक्टर (फिजिकल एजुकेशन) के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष और इंस्ट्रक्टर (नेविगेशन) के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

फैकल्टी (मरीन इंजीनियरिंग) पद के लिए उम्मीदवार के पास डायरेक्टरेट जनरल ऑफ शिपिंग (DGS) से मान्यता प्राप्त MEO क्लास-I (मोटर) सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी होना आवश्यक है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कम से कम छह महीने का मैनेजमेंट लेवल पर नौकायन अनुभव अपेक्षित है।

फैकल्टी (नॉटिकल साइंस) पद के लिए DGS से मान्यता प्राप्त मास्टर (फॉरेन गोइंग) सर्टिफिकेट ऑफ कॉम्पिटेंसी होना चाहिए। इस पद के लिए भी कम से कम छह महीने का मैनेजमेंट लेवल पर नौकायन अनुभव निर्धारित किया गया है।

इंस्ट्रक्टर (फिजिकल एजुकेशन) के लिए शारीरिक शिक्षा में न्यूनतम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री आवश्यक है। उम्मीदवार के पास विश्वविद्यालय, कॉलेज या राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिनिधित्व करने का रिकॉर्ड होना चाहिए। NET उत्तीर्ण उम्मीदवारों को वरीयता दी जा सकती है।

इंस्ट्रक्टर (नेविगेशन) के लिए भारतीय नौसेना या तटरक्षक बल की सीमैन शाखा में रडार प्लॉटर रेटिंग के साथ पेटी ऑफिसर अथवा DGS प्रमाणपत्र प्राप्त नेविगेशनल वॉच-कीपिंग ऑफिसर की योग्यता आवश्यक है।

कितना मिलेगा वेतन?

फैकल्टी पदों के लिए अनुभव और योग्यता के आधार पर अधिकतम 1.20 लाख रुपये प्रतिमाह समेकित वेतन दिया जाएगा। इंस्ट्रक्टर (फिजिकल एजुकेशन) के लिए 35,000 से 45,000 रुपये प्रतिमाह तथा इंस्ट्रक्टर (नेविगेशन) के लिए 33,500 रुपये प्रतिमाह वेतन निर्धारित किया गया है।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवारों को विश्वविद्यालय की वेबसाइट से निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त करना होगा। आवेदन फॉर्म भरने के बाद सभी आवश्यक शैक्षणिक प्रमाणपत्रों, अनुभव प्रमाणपत्रों और अन्य सहायक दस्तावेजों के साथ ई-मेल के माध्यम से भेजना होगा।

आवेदन निम्नलिखित ई-मेल पते पर भेजें:

dradmin.navimumbai@imu.ac.in

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले संबंधित पद की विस्तृत योग्यता, अनुभव और अन्य शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में अवश्य जांच लें।

आधिकारिक वेबसाइट:

http://www.imu.edu.in

कार्यस्थल: नवी मुंबई, महाराष्ट्र।

प्रातिक्रिया दे