जींद, 04 नवंबर 2026संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय, जींद में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान का आयोजन प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहना भी अत्यंत आवश्यक है और विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग समझदारी एवं सावधानी से करना चाहिए। शैक्षिक खबरों से अपडेट रहने के लिए The Campus News के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो कीजिए। साइबर अपराध के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से साइबर सिक्योरिटी सेल से पी एस आई श्री संदीप कुमार अपनी टीम के साथ आए। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकारों तथा उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपनी निजी जानकारी, बैंक संबंधी विवरण या ओटीपी साझा नहीं करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने तथा किसी भी साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। इस जागरूकता सत्र से विद्यार्थियों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। इस अवसर पर प्रोफेसर ज्योति श्योराण, एनएसएस अधिकारी रितु और भगवान दास, पूर्व छात्र नेता नवीन और युवराज भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन KIET यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती सीवी लेखन एवं साक्षात्कार कौशल पर विस्तार व्याख्यान आयोजित