जींद, 4 नवंबर 2026। संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय, जींद में मार्गदर्शन ब्यूरो एवं प्लेसमेंट सेल द्वारा विद्यार्थियों को रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से ‘सीवी लेखन एवं साक्षात्कार कौशल’ विषय पर एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। शैक्षिक खबरों से अपडेट रहने के लिए The Campus News के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो कीजिए। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक की अध्यक्षता किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्यूरो एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजिका डॉ. सुनीता मेहरा के मार्गदर्शन में किया गया। गतिविधि प्रभारी सुश्री निशा ने कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री रितु, प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी, जेआईईटी, जींद ने विद्यार्थियों को प्रभावशाली सीवी तैयार करने के विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक अच्छा सीवी व्यक्ति की शैक्षणिक योग्यता, कौशल, अनुभव एवं उपलब्धियों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करता है। उन्होंने साक्षात्कार के दौरान आत्मविश्वास, सकारात्मक दृष्टिकोण, प्रभावशाली संवाद कौशल, उचित शारीरिक भाषा तथा विषय संबंधी जानकारी के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से मॉक इंटरव्यू का अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय के प्राचार्य श्री सत्यवान मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक योग्यता ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में व्यावहारिक ज्ञान, संचार कौशल एवं आत्मविश्वास का होना भी अत्यंत आवश्यक है। इस प्रकार के व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास तथा रोजगार की संभावनाओं को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मुख्य वक्ता से अपने करियर एवं साक्षात्कार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने मुख्य वक्ता का आभार व्यक्त किया। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूकता अभियान शुरू SRM इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती, 16 नवंबर तक करें आवेदन