गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में डेटा साइंस एवं इकोनॉमिक रिसर्च पर रिफ्रेशर कोर्स, 3 दिसंबर से होगा ऑनलाइन आयोजन बिलासपुर। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (UGC-MMTTC) एवं अर्थशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों के लिए एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का विषय “Data Science and Computational Methods in Economic Research” रखा गया है। इसका आयोजन 3 दिसंबर से 16 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। इस रिफ्रेशर कोर्स का उद्देश्य सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग के शिक्षकों को आधुनिक डेटा साइंस और कंप्यूटेशनल तकनीकों से परिचित कराना है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इस रिफ्रेशर कोर्स में केवल संकाय सदस्य (Faculty Members) आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम पूरी तरह ऑनलाइन माध्यम से संचालित होगा। खास बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का पंजीकरण शुल्क नहीं रखा गया है। इच्छुक शिक्षक विश्वविद्यालय के यूजीसी-मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। आधुनिक शोध तकनीकों पर दिया जाएगा विशेष जोर इस रिफ्रेशर कोर्स में डेटा साइंस की बुनियादी अवधारणाओं, विश्लेषणात्मक तकनीकों और आर्थिक अनुसंधान में कंप्यूटेशनल विधियों के उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्तमान समय में शोध कार्यों में डेटा का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में शिक्षकों को आधुनिक तकनीकी ज्ञान और शोध विश्लेषण की नई विधियों से जोड़ना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम के तहत डेटा साइंस फंडामेंटल्स, एनालिटिकल टेक्निक्स, पाठ्यक्रम डिजाइन, डेटा एनालिसिस स्किल्स तथा SPSS, STATA और RStudio जैसे सांख्यिकीय एवं डेटा विश्लेषण सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न विषयों के शिक्षकों को मिलेगा लाभ इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान, वाणिज्य, प्रबंधन, विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी से जुड़े संकाय सदस्य आवेदन कर सकते हैं। बहुविषयक दृष्टिकोण के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने-अपने विषयों में डेटा आधारित शोध को बेहतर बनाने का अवसर मिलेगा। आयोजन समिति में निदेशक के रूप में प्रो. आलोक कुमार सिंह कुशवाहा, सहायक निदेशक के रूप में डॉ. राघवेंद्र सिंह ठाकुर शामिल हैं। वहीं कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. राजकुमार नागवंशी हैं, जो अर्थशास्त्र विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। डॉ. बीरलगुड्डा श्रीनिवास भी आयोजन से जुड़े हैं। ऑनलाइन पोर्टल से होगा पंजीकरण इच्छुक शिक्षक https://mmc.ugc.ac.in/Login/Index पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसके बाद प्रतिभागियों को अन्य कार्यक्रमों के विकल्प में जाकर Apply for Refresher Course का चयन करना होगा। आवेदन प्रक्रिया के दौरान गुरु घासीदास विश्वविद्यालय का चयन कर आवश्यक विवरण भरना होगा तथा संबंधित अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) अपलोड करना होगा। पंजीकरण एवं आवेदन प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय के एमएमटीटीसी पोर्टल पर उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यक्रम समन्वयक डॉ. राजकुमार नागवंशी से मोबाइल नंबर 9407002449 तथा ई-मेल raj.nagwanshee@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है। यह रिफ्रेशर कोर्स उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों के लिए आधुनिक शोध पद्धतियों, डेटा विश्लेषण और तकनीकी दक्षता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकता है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मधेपुरा में अप्रशिक्षित प्रारंभिक शिक्षकों को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी का बड़ा निर्देश, D.El.Ed की योग्यता हासिल करने की तय हुई समय-सीमा SIR को लेकर बड़ा निर्देश जारी, जाने क्या है अपडेट