अररिया। फारबिसगंज प्रखंड आज दिनांक 01 नवंबर 2026 को फारबिसगंज स्थित एक निजी संस्थान में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ (अररिया) के प्रखंड विस्तार कार्यक्रम के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में फारबिसगंज प्रखंड की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

समुदाय के सदस्यों का एक समूह, जो फूलों के सेकडों के साथ खड़ा है, एक समारोह के दौरान एक मंच पर। दीवार पर विभिन्न महान व्यक्तियों की तस्वीरें लगाई गई हैं।

बैठक में जिला कार्यकारिणी के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्यगण तथा जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए शिक्षक साथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी के सामूहिक प्रयास, सक्रिय सहभागिता एवं संगठन के प्रति प्रतिबद्धता ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर संघ के मूल ध्येय वाक्य “एकता, अधिकार और सम्मान” को धरातल पर साकार करने का दृढ़ संकल्प लिया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं शिक्षक साथियों ने एक स्वर में संकल्प व्यक्त किया कि शिक्षकों के अधिकार, सम्मान एवं हितों की रक्षा के लिए संगठन सदैव तत्पर रहेगा तथा किसी भी परिस्थिति में शिक्षकों के अधिकारों से समझौता नहीं किया जाएगा।

उक्त बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री विवेक कुमार वर्मा ने की।

प्रातिक्रिया दे