ICPR Research Project Grants 2026: भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद (Indian Council of Philosophical Research-ICPR) ने दर्शनशास्त्र और इससे जुड़े अन्य विषयों में शोध परियोजनाओं के लिए अनुदान (Research Project Grants) देने के उद्देश्य से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह परिषद शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत कार्य करती है। इच्छुक और पात्र शोधार्थी एवं अभ्यर्थी 22 नवंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम समय-सीमा रात 11:59 बजे निर्धारित की गई है। इस बार सामान्य आवेदन प्रक्रिया के साथ अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए विशेष आवेदन अभियान भी चलाया गया है। दर्शनशास्त्र और संबद्ध विषयों में मिलेगा शोध अनुदान ICPR की ओर से जारी सूचना के अनुसार, दर्शनशास्त्र (Philosophy) और इससे संबंधित विषयों में शोध परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने के लिए रिसर्च प्रोजेक्ट ग्रांट के तहत आवेदन मांगे गए हैं। इस पहल का उद्देश्य संबंधित क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शोध कार्यों को बढ़ावा देना और शोधकर्ताओं को परियोजनाओं के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान करना है। शैक्षिक खबरों से अपडेट रहने के लिए The Campus News के व्हाट्स एप चैनल को फॉलो कीजिए इस अनुदान प्रक्रिया में आवेदन के लिए दो अलग-अलग ऑनलाइन लिंक जारी किए गए हैं। अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता और श्रेणी के अनुसार निर्धारित लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। SC/ST वर्ग के लिए विशेष अभियान परिषद की ओर से अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) श्रेणी के पात्र अभ्यर्थियों के लिए विशेष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस श्रेणी के इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। SC/ST विशेष अभियान आवेदन लिंक: https://forms.gle/kcs5eqLgJdX2ERLo9 सामान्य श्रेणी के लिए भी आवेदन आमंत्रित विशेष अभियान के अलावा परिषद ने सामान्य आवेदन प्रक्रिया के तहत भी रिसर्च प्रोजेक्ट ग्रांट के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र अभ्यर्थी सामान्य आवेदन के लिए निर्धारित ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। कॉमन कॉल आवेदन लिंक: https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSd5CiI9Y41mPEerXvUCBEK7HYcfzkoGJA3YZupNql0QaJA1Uw/viewform 22 नवंबर 2026 है आवेदन की अंतिम तिथि ICPR की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2026 है। अभ्यर्थियों को रात 11:59 बजे तक अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करना होगा। अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। केवल ऑनलाइन आवेदन ही होंगे स्वीकार परिषद ने आवेदन प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं। इसके अनुसार आवेदन केवल संबंधित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। ई-मेल, डाक, हार्ड कॉपी या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले भी इस योजना के लिए आवेदन किया था, उन्हें भी नए सिरे से निर्धारित ऑनलाइन लिंक के माध्यम से आवेदन जमा करना अनिवार्य होगा। पुराने आवेदनों को मान्य नहीं माना जाएगा। आवेदन से पहले दिशा-निर्देश पढ़ना जरूरी ICPR ने इच्छुक और पात्र अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले योजना से संबंधित दिशा-निर्देशों, पात्रता शर्तों और अन्य आवश्यक जानकारियों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। योजना की विस्तृत जानकारी, दिशा-निर्देश और आधिकारिक अपडेट के लिए परिषद की वेबसाइट https://icpr.ac.in/ पर विजिट किया जा सकता है। महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में: संस्था:Indian Council of Philosophical Research (ICPR) मंत्रालय: शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार योजना: Research Project Grants विषय: दर्शनशास्त्र एवं संबद्ध विषय विशेष अभियान: SC/ST श्रेणी आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन अंतिम तिथि: 22 नवंबर 2026 अंतिम समय: रात 11:59 बजे आधिकारिक वेबसाइट: https://icpr.ac.in/ Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन IIM लखनऊ में 25 से 27 फरवरी 2027 तक आयोजित होगा छठा अंतरराष्ट्रीय शोध सम्मेलन, डॉक्टोरल वर्कशॉप भी होगी