दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की इकाई 58 एवं 59 द्वारा IQAC के सहयोग से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेविकाओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाकर किया गया। Oplus_131072 इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा को बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और आपसी सौहार्द को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय एकता से संबंधित प्रेरक नारों के साथ जागरूकता मार्च निकाला गया। मार्च के माध्यम से आम जनमानस को राष्ट्रीय एकता, अखंडता, सामाजिक समरसता एवं देशभक्ति का संदेश दिया गया।इस अवसर पर NSS इकाई 58 की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रश्मि सिंह एवं इकाई 59 के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पार्थ डे उपस्थित रहे। प्रोफेसर लालिमा सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए राष्ट्रीय एकता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उन्हें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों एवं जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह एवं सक्रियता के साथ सहभागिता की। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, नागरिक जिम्मेदारी एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related Post navigation अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दयानन्द महाविद्यालय ने लहराया परचम संगीत गायन विभाग ने आयोजित किया शैक्षणिक भ्रमण