हिसार। दयानन्द महाविद्यालय, हिसार के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा 22-23 अक्तूबर को अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ठ खेल प्रतिभा, अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिताओं के परिणामस्वरूप क्रिकेट (पुरूष वर्ग) में दयानन्द महाविद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के पुरूष एवं महिला दोनो वर्गों में महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान हासिल किया। टेबल टेनिस प्रतियोगिता के पुरूष एवं महिला दोनों वर्गों में महाविद्यालय की टीमों ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने विजेता तथा प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनकी उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया । दिनांक 26 – 29 अक्तूबर को सीएसजेएम विश्वविद्यालय, कानपुर में आयोजित नॉर्थ जोन इंटर – यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में दयानन्द महाविद्यालय की महिला शतरंज खिलाड़ियों ने भाग लिया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. सुरजीत कौर ने इस खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी तथा भविष्य में भी इसी प्रकार महाविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रोफेसर मंजीत कुमार, शतरंज टीम प्रभारी प्रोफेसर डॉ. नरेन्द्र कुमार, टेबल टेनिस टीम प्रभारी डॉ. शर्मिला गुनपाल एवं क्रिकेट टीम प्रभारी प्रोफेसर सुरेश कुमार भी उपस्थित रहे। सभी ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।समाचार प्रभारी Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related Post navigation राष्ट्रीय एकता शिविर में दयानंद कॉलेज, हिसार के विद्यार्थियों ने लहराया परचम राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन