हिसार। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUST), हिसार में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता एनएसएस शिविर में दयानंद कॉलेज, हिसार के स्वयंसेवकों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। इस शिविर का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. विजय सिंह एवं एनएसएस समन्वयक डॉ. अंजू गुप्ता के मार्गदर्शन में किया गया।इस सात दिवसीय शिविर में भारत के 17 राज्यों से आए 20 कार्यक्रम अधिकारियों (Programme Officers) तथा उनके साथ आए एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया। शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, नेतृत्व क्षमता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान एवं राष्ट्रसेवा की भावना को बढ़ावा देना था। दयानंद कॉलेज, हिसार की ओर से एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि मंगल के नेतृत्व में पाँच स्वयंसेवकों—शुभम, युवराज, गौरी, पुनीत और राजकुमार—ने शिविर में भाग लिया। सभी स्वयंसेवकों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दिया।इस शिविर में दयानंद कॉलेज के स्वयंसेवकों ने विशेष उपलब्धियाँ हासिल कीं। युवराज ने लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गौरी ने एलोक्यूशन (भाषण) प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जीतकर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया। उनकी इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर दयानंद कॉलेज, हिसार के प्राचार्य डॉ. विक्रमजीत सिंह ने विजेता स्वयंसेवकों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि एनएसएस जैसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाते हैं।महाविद्यालय के लिए यह गर्व का विषय है कि उसके विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर के शिविर में अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. छवि मंगल के मार्गदर्शन में स्वयंसेवकों की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है।दयानंद कॉलेज, हिसार Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook Like this:Like Loading… Related Post navigation राजस्थान सरकार के कर्मचारियों को दिवाली के बाद बड़ा तोहफा, अंतरमहाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं में दयानन्द महाविद्यालय ने लहराया परचम